फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के असनहर गांव में रविवार की शाम बारिश के साथ आफत बनकर बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से छोटई (60) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सगुनी (58) झुलस गईं। वहीं, बीजपुर थाना क्षेत्र के सिंदुर गांव में भी बिजली की चपेट में आने से चंदन मेहता (28) झुलस गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई।
विज्ञापन

बभनी ब्लॉक क्षेत्र में रविवार की शाम आंधी के साथ जगह-जगह बारिश हुई। असनहर गांव में तड़क गरज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से 60 वर्षीय छोटई की मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी सगुनी झुलस कर मदद की गुहार लगाने लगीं। जिस वक्त बिजली गिरी दंपती घर के बाहर खड़े थे। घटना की सूचना ग्राम प्रधान के पति शफीक मुहम्मद ने बभनी पुलिस को दी। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव ने झुलसी महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले गए। उधर, बीजपुर थाना क्षेत्र के सिंदुर गांव निवासी चंदन मेहता बिजली से झुलस गए। चंदन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया है। उधर, दुद्धी क्षेत्र में आंधी के साथ जगह-जगह रिमझिम बारिश भी हुई। अचानक आंधी चलने से लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें