फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कनहर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम कनहर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका कुछ अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी। देर रात उसका शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

अमवार निवासी देव कुमार की बेटी आरती उर्फ रानी (8) गांव के कुछ बच्चों के साथ घर से दो सौ मीटर की दूरी पर कनहर नदी में नहाने गई थी। नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। साथ गए बच्चों ने शोर मचाते हुए परिजनों को सूचना दी।
अमवार चौकी पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे शव को नदी से बाहर निकाला। दुद्धी कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें