घोरावल। स्थानीय नगर पंचायत में प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल के विरुद्ध बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब दो दर्जन दुकानों की जांच की गई, जिसमें आठ दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल पाए जाने पर कुल दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
ईओ ने बताया कि नगर में थर्माकोल और पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाकर दो दर्जन दुकानों की सघन जांच की गई। जांच में नगर के आठ दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल पाया गया। इस पर सभी आठों दुकानदारों से 2,000 रुपये जुर्माना जमा कराया गया। पॉलिथीन और थर्माकोल पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। घोरावल चौकी प्रभारी प्रमोद यादव, नगर पंचायत के संजय सिंह, चंचल सिंह आदि रहे।