फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आठ चेहरे बेनकाब, अभी कितने राजदार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में आठ चेहरों के बेनकाब होने बाद टीम की निगाहें राजदारों पर है। यही वजह है कि कंपनी मुख्यालय से लेकर कोयला क्षेत्रों में तैनात अफसरों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


सीबीआई की कार्रवाई छह दिन पूर्व पुराने मामलों में अनुकूल रिपोर्ट लगाने के नाम पर धन उगाही (रिश्वत) पर शुरू हुई थी। इस मामले में सबसे पहले सीबीआई के डिप्टी एसपी जेजे दामले को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एनसीएल सीएमडी के सचिव सूबेदार ओझा, कंपनी के सुरक्षा हेड बसंत कुमार सिंह, स्पेयर्स आपूर्तिकर्ता रविशंकर सिंह, उसके सहयोगी दिवेश सिंह की गिरफ्तारी हुई। एमपी पुलिस के एक एसआई सहित कुल आठ लोगों के नाम उजागर हुए थे। सूबेदार ओझा के आवास से टीम ने तीन करोड़ 85 लाख बरामद करने के बाद दावा किया कि सिंगरौली, जबलपुर व नोएडा में हुई कार्रवाइयों में डिजिटल डिवाइस सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सीबीआई की एफआईआर में नामजद संग अन्य आरोपियों के जिक्र से कोयला क्षेत्र के अफसरों की धड़कन बढ़ गई है। सीबीआई के निशाने पर अब कितने राजदार शेष हैं यह चर्चा में है। जांच शुरू होने पर प्रकरण का दायरा बढ़ता जा रहा है। भरोसे के सूत्र बताते हैं कि एनसीएल की कोयला खदानों में संचालित हैवी अर्थ मूवर्स मशीनों (एचईएम) के स्पेयर खरीद में हुआ बड़ा भ्रष्टाचार अब सीबीआई जांच के केंद्र में है। यह भी बताया जा रहा है कि मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) के नाम पर कोल कंपनी के अधिकारियों ने कुछ नियमों को शिथिल कर दिया। इसके चलते मशीनी उपकरणों की कीमत करीब दस गुना बढ़ गई। इसके जरिए गिरफ्तार हो चुके आपूर्तिकर्ता रविशंकर सिंह की फर्म संगम इंजीनियरिंग के लिए राह आसान बनाई गई। सीबीआई जांच में साफ हो चुका है कि आपूर्तिकर्ता रविशंकर सिंह रवि एनसीएल व सीबीआई के अधिकारियों के बीच एक कड़ी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें