फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सभी के लिए शिक्षा जरूरी, शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर दें जोर

विज्ञापन
उरमौरा डायट परिसर में स्कूल चलों अ​भियान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक भूप - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डायट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, राज्य मंत्री संजीव गोंड के प्रतिनिधि संजीव कुमार त्रिपाठी तथा सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

डायट परिसर से निकली रैली उरमौरा होते हुए पुनः डायट परिसर पहुंची। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत नामांकन कराने तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने की अपील की गई। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सरकार शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, बैग सहित अन्य सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिन छात्रों के अभिभावकों के खातों में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है, उन्हें भी शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शिक्षकों और अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि एक भी बच्चा नामांकन से वंचित रह जाता है तो स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत सहायकों के सहयोग से घर-घर संपर्क कर प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने भी अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी प्रधानाध्यापकों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम कई विद्यालयों में देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता ऋचा ओझा ने किया, जबकि अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें