फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी साझा करने से समाधान में आसानी

Sun, 01 Mar 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गरिमा परियोजना के तहत किशोरी सम्मेलन का आयोजन रविवार को वनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा हाल में किया गया। इसमें किशोरियों की समस्या और सुरक्षा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एसपी शिवशंकर यादव ने किशोरियों को नारी शक्ति लाइन 1090 के बारे में जानकारी दी और कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है।

बतौर मुख्य अतिथि एसपी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कहा कि किशोरावस्था में परेशानियां भी आती हैं। इसे दूर करने के लिए किशोरों को अपना समाजीकरण करना चाहिए। साझा करने से समस्याओं का समाधान जल्द होता है।

किशोरियों से कोई अश्लील हरकत करता है या किसी भी तरह की परेशानी आती है तो नारी शक्ति लाइन 1090 पर फोन करके अपनी मदद की गुहार लगा सकती हैं।

 कहा कि अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें और दूसरों को भी न पड़ने दें। एसपी ने कहा कि यहां का पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। इसकी जानकारी सबको दें और आरओ प्लांट से पानी लेने की सलाह दें।
विज्ञापन


साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो सबकुछ ठीक रहेगा। डा. विभा ने कहा कि गरिमा परियोजना के आने से इलाके में क्रांति आई है।

किशोरियों को बताया कि शादी की उम्र 18 वर्ष इसलिए रखी गई है कि तब तक शरीर का पूरा विकास हो जाए। शुभा बहन ने कहा कि गरिमा परियोजना सोनभद्र के छह ब्लाकों में संचालित की जा रही है।

 म्योरपुर के 92 गांवों में कार्यक्रमों का संचालन हो रहा। बताया कि महिला और पुरुष एक समान हैं। समाज द्वारा महिला और पुरुषों के कार्यों का बंटवारा किया गया है।

इससे पूर्व किशोरियों को हिरो नंबर वन नामक फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में श्रीमोहन शुक्ला, डा. लखन राम, अनु बहन, देवनाथ सिंह ने भी  विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता गौरीशंकर सिंह और संचालन विमल भाई ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर संदीप, नीरा, राधाकृष्ण, सविता, स्मृति सिंह, सोनमती, चांदतारा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें