फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जांचल में सोमवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 रही। इसका केंद्र धरती से पांच किमी नीचे था। इससे करीब तीन घंटे पहले मप्र के सिंगरौली के सीमावर्ती क्षेत्र में भी 3.7 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन की ओर से भूकंप की पुष्टि नहीं की गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की वेबसाइट पर दर्ज विवरण के मुताबिक सोनभद्र के गुरमुरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के समीप सोमवार की शाम 5 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटके लगे।
यह क्षेत्र जंगलों के बीच होने के कारण कुछ लोगों ने ही इसे महसूस किया। भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 3.8 नापी गई। इससे पहले दोपहर 2:18 बजे सीमा से सटे सिंगरौली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन

उसका केंद्र कन्हुद गांव में रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 नापी गई। भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा सलाहकार पवन शुक्ल के मुताबिक जिले में भूकंप की कोई सूचना नहीं है। वैसे जिला भूकंप से सुरक्षित क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें