फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक बी-पैक्स समिति 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य पूरा करे : जगदीश पटेल

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में सहकारिता गोष्ठी को संबो​धित करते चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल। स्रोत स्
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को तहसील स्तरीय मतदाता जोड़ो अभियान के तहत सहकारिता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें तहसील क्षेत्र की सभी बी-पैक्स समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक सदस्य और बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में प्रत्येक समिति को मतदाता सूची में 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल और विशिष्ट अतिथि बैंक के निदेशक बलदेव सिंह ने सहकारिता विभाग की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समितियों में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सहकार सारथी के माध्यम से व्यवस्था की गई है। बैंक में भी नियुक्तियां की गई हैं। जिले में कई नई समिति भवनों का निर्माण कराया गया है। साथ ही समितियों के बकाया कमीशन का भुगतान कर कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
बलदेव सिंह ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से किसानों को विभिन्न सुविधाएं मिलती हैं। इसलिए सहकारिता को मजबूत बनाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें