फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलैयाडीह ग्राम स्थित कोन मोड़ चौराहे पर बुधवार को कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने कार व ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के बेलवाखाड़ी नेरुइयादामर निवासी कमलेश भुइयां की पत्नी इंद्रावती अपने पुत्र शिवम (5) व पुत्री दीपा (4) को लेकर मायके झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव से लौट रही थी। वह विलासपुर स्टैंड से ई-रिक्शा से कोन मोड़ चौराहे पर बस पकड़ने आ रही थी। इसी बीच दुद्धी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
इससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार इंद्रावती और उसके दोनों बच्चे नीचे गिर गया। शिवम के सिर में चोट आई। लहूलुहान हाल में घायल बच्चे को पीएचसी विंढमगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला बेटे के शव को सीने से लगाकर विलाप करती रही। आसपास के लोगों ने घरवालों को सूचना दी। एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि ई-रिक्शा व कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हंसता-खेलता लेकर आई थी, अब शव लेकर कैसे जाऊं...

मायके से निकली थी तो बेटे को हंसता-खेलता लेकर आई थी। ससुराल के लोग उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। अब शव लेकर कैसे जाऊं। कोई मेरी जान ले ले, लेकिन मेरे बाबू को लौटा दे... सलैयाडीह में कोन मोड़ चौराहे पर सड़क हादसे में मासूम शिवम की मौत के बाद मां इंद्रावती बेसुध थी। रो-रोकर उसका बुरा हाल था। मायके से ससुराल जाने के लिए निकली इंद्रावती बार-बार कह रही थी कि बच्चे का शव लेकर ससुराल कैसे जाऊं।



शिवम उसका इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन है। घटना के वक्त दोनों भाई-बहन ई-रिक्शा पर मां के साथ ही बैठे थे। एक तरफ शिवम था तो दूसरी ओर दीपा। कार की टक्कर से ई-रिक्शा के पलटते ही शिवम सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में चोट आई, जबकि दीपा बीच में बैठी मां से टकरा गई। शिवम का पिता कमलेश मजदूरी करता है। वह दिल्ली में है। बेटे के मौत की खबर पाकर वह घर के लिए रवाना हो गया। गांव में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य घटना के बाद सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें