फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लैपटाप और तीन मोबाइल फोन बरामद

Mon, 12 Nov 2018 11:25 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
रेनुसागर आवासीय परिसर में तैनात पीएसी के जवान और पुलिसकर्मी । - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अनपरा। रेनूसागर आवासीय परिसर में शुक्रवार को आगजनी के बाद पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिए गए बीस युवकों से सोमवार को कई चक्रों में पूछताछ की। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने इंजीनियरिंग हास्टल और सब स्टेशन से उठाकर ले गए लैपटाप, मोबाइल फोन सहित अन्य उपकरण बरामद कर लिया है। घटना में जो लोग शामिल नहीं पाए गए हैं पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन


रेनूसागर पावर डिविजन में शुक्रवार को तोडफ़ोड़ और आगजनी के बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है। अब पुलिस सीसी टीवी फुटेज सहित आस पास के लोगों से जानकारी जुटाकर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। इसी प्रकरण में रविवार को पुलिस ने परासी और गरबंधा गांव से बीस लोगों को हिरासत में लिया था।

सोमवार को उठाए गए लोगों से लगातार पूछताछ पुलिस करती रही। इनमें से कुछ युवकों से पुलिस को पता चला कि इंजीनियरिंग हास्टल और सब स्टेशन से लैपटाप और मोबाइल सहित अन्य उपकरण गांव में पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने चार लैपटाप और तीन मोबाइल बरामद सहित अन्य उपकरण बरामद  कर लिया है। हिरासत में लिये गये जिन लोगों को छोड़ा गया है उनका इन घटनाक्रम से किसी तरह से लेना-देना नहीं पाया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें