फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मापी के दौरान विवादित भूमि वन विभाग की मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा और पिपरी थाना के बार्डर पर बेलवादह से वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे तक हो रहे सड़क निर्माण की जद में आने वाली भूमि का रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने वन विभाग और काश्तकारों की उपस्थिति में मापी की। इस दौरान विवादित भूमि वन विभाग की भी पाई गई। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद वन विभाग ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


बेलवादह गांव स्थित परियोजनाओं की फ्लाई ऐश बांध भर चुकी है, जिसे हटाने के लिए परियोजनाओं ने निजी ट्रांसपोर्टर को ठेका दिया है। बेलवादह से डिबुलगंज आने वाली सड़क कुछ माह पहले ही एनसीएल ने बनवाया है। मगर एनसीएल ने भारी वाहनों के चलने पर रोक लगवा दी थी। क्योंकि सड़क ग्रामीण आवागमन के हिसाब से बनाई गई है। परिवहन के दौरान उड़ने वाली राख और वाहन पलटने की दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने भी आबादी वाले इलाकों से राख परिवहन पर रोक लगवा दी थी। अब ट्रांसपोर्टर ने बेलवादह से सिधहवां होते हुए वाराणसी शक्तिनगर हाईवे तक राख परिवहन के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू किया। इस दौरान ट्रांसपोर्टर ने पहाड़ काटने के साथ ही कई जगह कई पेड़ भी धराशायी कर दिया। हालांकि स्थानीय काश्तकारों ने तो भूमि इस्तेमाल के लिए अनुमति दे दी, लेकिन वन विभाग की पहाड़ काटकर भूमि समतल करने की सूचना वन विभाग को मिल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया और भूमि जांच के बाद ही निर्माण के लिए कहा। वन विभाग ने भूमि की जांच के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा था। इस क्रम में रविवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग एवं काश्तकारों की उपस्थिति में जमीन की मापी की। इस दौरान काश्तकारों की जमीन के साथ वन विभाग की जमीन भी पायी गई। कार्रवाई की रिपोर्ट राजस्व विभाग की टीम अपने साथ ले गई गई। टीम में कानूनगो सुरेश पांडेय,लेखपाल मौजूद रहे। पिपरी रेंजर ने बताया कि सड़क निर्माण की जद में काटे गए पहाड़ में वन विभाग की भूमि रविवार को मापी के दौरान मिल गई है। राजस्व विभाग से रिपोर्ट आने पर ट्रांसपोर्टर के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें