फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पछुआ हवा चलने से दो दिन में 2.6 डिग्री पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले का मौसम पूरी तरह बदलने लगा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवा चलने से एक तरफ जहां पारा में गिरावट दर्ज हो रही है, वहीं रात की ठंड भी बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से रात में लोग ठिठुरने लगे हैं। हालांकि दिन में तेज धूप लोगों को राहत दे रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बीते आठ दिनों से मौसम बदलाव जारी है। सात नवंबर को जिले का न्यूनतम पारा 18.4 डिग्री और अधिकतम पारा 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। वहीं शनिवार को न्यूनतम पारा 10.2 और अधिकतम पारा 26.2 डिग्री मापा गया। एक दिन पहले शुक्रवार को न्यूनतम पारा 11.6 और अधिकतम पारा 26.4 और बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 12.8 और अधिकतम पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ था। आठ नवंबर से जिले का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दो दिन में न्यूनतम पारा में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। पारा गिरने का कारण पछुआ हवा चलना भी बताया जा रहा है। पारा लुढ़कने से रात की ठंड में अचानक वृद्धि हो गई है। इससे लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। हालांकि दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को काफी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें