फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज

Sat, 26 Sep 2015 11:34 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया और जुलूस निकालकर  जिला बनाने की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। उनके कार्य बहिष्कार से वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से जुलूस निकाला, जो तहसील तिराहा होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद कचहरी परिसर में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक शासन दुद्धी को जिला बनने की घोषणा नहीं करता तब तक अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा दुद्धी जिला बनाने का शुभारंभ वर्ष 1994 में मुख्यालय पिपरी में बनाने के शिलान्यास के साथ ही किया था। लेकिन अब सपा सरकार द्वारा दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा न किया जाना चिंता का विषय है।

 कहा कि क्षेत्र के विकास, आदिवासियों के हित और आर्थिक उत्थान के लिए दुद्घी को जिला बनाना आवश्यक है। इस मौके पर जवाहर लाल, रामपाल जौहरी, दिनेश अग्रहरि, प्रभु सिंह, सत्यनारायण यादव, प्रेमचंद यादव, मनोज मिश्रा, नंदलाल, शशि गुप्ता, आशीष गुप्ता, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें