फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 26 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार को दूसरे दिन भी हुई। संभावित प्रत्याशियों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने ब्लाकों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं।
विज्ञापन


जगह-जगह पुलिस के साथ मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया गया है। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत क्षेत्र के लिए 135 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं राबर्ट्सगंज ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के लिए 623 और नगवां में 154 नामाकंन फार्म बिके।

कलेक्ट्रेट में सीडीओ/एआरओ महेंद्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर/गिरिजा शंकर सिंह, राजेंद्र तिवारी की देखरेख में जिला पंचायत के लिए 135 नामाकंन फार्मों की बक्री हुई।
विज्ञापन


 राबर्ट्सगंज ब्लाक परिसर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/आरओ एके श्रीवास्तव की मौजूदगी में 623 और नगवां ब्लाक में सिंचाई विभाग के एक्सईएन/आरओ कुंजबिहारी सिंह की देखरेख में 154 नामाकंन फार्मों की बिक्री हुई।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि दो दिन में दोनों ब्लाकों से 1 हजार 281 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।

अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी रामचन्द्र ने बताया कि दो दिन में  जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 266 नामांकन पत्रों बिक्री हो चुकी है।

डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि राज्य निर्वाचन के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट में जिला कंट्रोल की स्थापना की गई है।

कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर- 05444-224455 है । कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा, जिस पर चुनाव संबन्धी जानकारी नोट कराई जा सकती है। उन्होंन बताया कि कंट्रोल रूम के फोन नंबर पर दर्ज कराई जाने वाली जानकारी को रजिस्टर में दर्ज करते हुए नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें