फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने के लिए क्रांति पदयात्रा

Sun, 28 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक स्वतंत्र मानवाधिकार के बैनर तले दुद्धी को जिला बनाओ के समर्थन में रविवार को पीयूसीएल कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से क्रांति पदयात्रा निकाली। नगर के मुख्य मार्गों से होकर काली मंदिर तक पदयात्रा के बाद तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन और सभा के रूप में तब्दील हो गया।
विज्ञापन



वक्ताओं ने इस मौके पर दुद्धी को जिला बनाने की आवाज बुलंद की। इसके अलावा राज्यपाल को संबोधित अपने 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार कैलाश यादव को सौंपा।


मुख्य अतिथि पीयूसीएल के विकास शाक्य ने कहा कि दुद्धी सबसे पुराना तहसील है। जिला बनने के लिए सभी मानकों को पूरा करते हुए भी इसे जिला न बनाकर उसे विकास की रफ्तार में पीछे धकेल दिया गया है। कहा कि जब इस अति पिछड़ा नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती क्षेत्र को देखते हुए जिला बनाने की घोषणा वर्तमान सरकार के मुखिया ने उस समय कर दिया था, तो आज तक इस पर क्रियान्वयन क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन



डॉ. लवकुश प्रजापति, पर्यावरण चिंतक कमलेश मोहन और विजय मिश्र ने कहा कि आज दुद्धी को जिला बनाने का मुद्दा आम जनमानस का मुद्दा बन चुका है। प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष ममता मौर्या, डॉ. हर्षवर्धन, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार और जिला बनाओ के सचिव प्रभु सिंह ने कहा कि जब तक दुद्धी को जिला बनाओ की घोषणा नहीं हो जाती यह चिंगारी बढ़ती रहेगी।


अध्यक्षता डॉ. लवकुश प्रजापति और संचालन जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया। इस मौके पर रमेश कुमार, उमेश कुमार, दीनानाथ, राजकुमार, फूलहीना, रामफल, देवी प्रसाद, हाजी मुहम्मद, सहीद कादरी, मनोज कुमार, अंजूलता, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें