फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी जिला बनाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 07 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में दुद्धी जिला बनाओ की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ प्रदर्शन किया। वकीलों के न्यायिक कार्य के बहिष्कार की वजह से न्यायालय का काम प्रभावित रहा और वादकारियों को परेशानी हुई।   
विज्ञापन
दुद्धी बार एवं सिविल बार एसोसियेशन के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहकर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार किया गया। जिला बनाओ संघर्ष समिति के दिनेश अग्रहरि, राजेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र यादव, नंदलाल अग्रहरि ने कहा कि अब इस मांग को लेकर लखनऊ में भी प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि जिला बनाने को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में जवाहरलाल, हरनाम सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, सत्यनारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें