जिले में ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दुद्धी क्षेत्र निवासी एक युवक ने फ्लिपकार्ट से 35 हजार रुपये का कैनन कंपनी का डीएसएलआर कैमरा आर्डर किया था। डिलीवरी मिलने पर उसने पार्सल खोला तो डिब्बे के अंदर प्लास्टिक में गिली मिट्टी देख सन्न रह गया। उसने पुलिस में शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार ठगी के शिकार दुद्धी तहसील क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी तुलसीदास ने कई बार कंपनी के सर्विस सेंटर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन ोई राहत नहीं मिली। कंपनी के इस रवैये से हैरान युवक ने 112 डायल कर पुलिस में शिकायत की। उसने बताया कि घर के बाहर सीसीटीवी फुटेज के सामने मोबाइल से रिकॉर्ड कर पार्सल को खोला गया जिसमें से गीले मिट्टी निकली। मामला कोतवाली में पहुंचने के बाद देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।