चोपन। नगर में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग उठाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत ने कूड़ा कंटेनर व कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था की है। नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने बृहस्पतिवार को कूड़ा कंटेनर और कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
चेयरमैन फरीदा बेगम ने बताया कि सूखा, गीला कूड़ा गाड़ियों को वार्डों के लिए रवाना किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि आज जो कूड़ा गाड़ी व कूड़ा कंटेनर का उद्घाटन हुआ है उससे नगर को और अधिक साफ सुथरा बनाने में सहयोग मिलेगा। नगर वासी वार्ड में रखे कूड़ा कंटेनर में ही कूड़ा डालें और नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि इन गाड़ियों से सूखा, गीला कूड़ा अलग-अलग करके आसानी से उठाया जा सकता है। कुछ ही दिनों में ठेला गाड़ी से भी घर-घर कूड़ा कलेक्शन का कार्य होगा। इस मौके पर जीतू सिंह, अनीश अहमद, मनीष सिंह, मीना देवी, सुशीला देवी, ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश सिंह, नीरज जायसवाल, सावित्री देवी, मंसूर आलम, निर्मोल्य सिंह, जितेंद्र, बुल्लू श्रीवास्तव, अनुज मौजूद रहे।