सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में नियुक्त 1438 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया। इसके तहत सोनभद्र जिले के एनआईसी में जनप्रतिनिधियों ने नौ अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सूचना विज्ञान केंद्र में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, सांसद राबर्ट्सगंज पकौड़ी लाल कोल, विधायक ओबरा संजीव कुमार गौड़, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) सत्यनारायण पटेल ने जिले में चयनित नव नियुक्ति नौ अवर अभियंताओं को नियुक्ति-पत्र वितरित कराया। इस दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता बंधी प्रखण्ड, नोडल अधिकारी सिंचाई विभाग संजय कुमार, डीआईओ एनआईसी अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे।