फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिटिकल मतदान सेंटर पर ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अर्धसैनिक बल की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही अति संवेदनशील मतदेय स्थलों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे और बाहर ड्रोन कैमरों से अराजकतत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 7वें चरण में यानी 7 मार्च को मतदान होगा। दस फरवरी से नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू है और अंतिम तारीख 17 फरवरी है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के राबट्र्सगंज, ओबरा, दुद्वी और घोरावल विधान सभा क्षेत्रों में 1613 बूथ स्थापित किए गए हैं। घोरावल विधान सभा में 475 बूथ, राबट्र्सगंज में 420, ओबरा में 336 और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 382 बूथ है। अभी तक पुलिस की ओर से चारों विधान सभा क्षेत्र में 57 वल्नरेबिल मजरें, 788 वल्नरेबिल मतदाता तथा 207 वल्नरेबिल कारक व्यक्ति चिन्हित किए गए है। प्रशासन की ओर से क्रिटिकल मतदान सेंटरों को चिन्हित करने का का कार्य भी किया जा रहा है। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध के साथ ही जरूररत के अनुसार ड्रोन से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर वीडियो कैमरे भी लगाए जाएंगे। एएसपी नक्सल विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें