सोनभद्र। जिले में साइबर अपराध कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। अपराधी लोगों को मोबाइल पर कॉल कर प्रलोभन देकर उनके खाते से रुपए उड़ा रहे हैं। इसी तरह की घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि राबट्र्सगंज के मंडी महाल की रहने वाली आशा देवी ने अवगत कराया है कि उसके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर एटीएम को कोड के बारे में जानकारी ली। उसके झांसे में आकर उसने एटीएम का कोड बता दी। कुछ देर बाद पता चला कि उसने जिस एटीएम का कोड बताई थी उस खाते से करीब 30 हजार रुपये निकाल लिया गया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का रुपये उसके खाते में वापस करवाने का प्रयास किया गया है।