मारकुंडी घाटी में बुधवार को यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत उपसंभागीय परिवहन विभाग ने नेत्र शिविर और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें चिकित्सकों ने वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया।
चालकों को पंपलेट देकर उन्हें यातायात नियमोें के बारे में जानकारी दी गई। यातायात नियमों का उलघंन करने पर चालकों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह दस बजे से डाक्टरों ने चालकों के नेत्र की जांच शुरू की। यातायात प्रभारी रामजी यादव वाहनों को रोक चालकों को नेत्र परीक्षण करवाने के लिए भेजा। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों से जुड़े पंपलेट दिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एआरटीओ (प्रशासन) धनवीर यादव ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वाहन को सीज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते वक्त चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, ताकि दुर्घटना होने पर उनके सिर में चोंट न लगे। रात में चालक डीपर का प्रयोग हरहाल में करें। दोनों तरफ देखने के बाद ही राहगीर सड़क को पार करें, ऐसा न करने पर दुघटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती है। उपसंभागीय परिवहन अधिाकरी (प्रवर्तन) अवधेश कुमार ने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में चालक वाहनों को धीमी गति से चलाएं। इस मौके पर आरआई वृजेश, तेजनारायण, फेकू राम, विकास, मनोज चौबे मौजूद रहे।