अनपरा। एनसीएल निगाही परियोजना में ओबी का कार्य कर रही एक कंपनी का डंफर मंगलवार की भोर अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ा। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
एनसीएल निगाही परियोजना में ओबी का कार्य करा रही वीपीआर आउट सोर्सिंग कंपनी का एक डंफर मंगलवार की भोर में अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ा। जिससे चालक मुहेर निवासी राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। लोगों ने आरोप लगाया कि खदान परिक्षेत्र में लाजट की व्यवस्था न होना तथा सुरक्षा नियमों का पालन न करने से आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। घटना से चालक के परिजनों में जहां कोहराम मच गया, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।