फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनगर में श्रीराम कथा 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिनगर। शक्तिनगर को शक्तिपीठ भी कहा जाता है। जिसका मुख्य कारण आस्था का केंद्र मां आदिशक्ति ज्वालामुखी का पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ भव्य मंदिर भी है। आगामी 15 नवंबर से 21 नवंबर तक संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। जिसको लेकर शक्तिनगर में उत्साह बना हुआ है। कथा वाचक पंडित दिलीप कुमार भारद्वाज हैं। संगीतमय श्रीराम कथा दिनांक 15 नवंबर से 21 नवंबर 2018 तक दोपहर के 3 बजे से सायं 7 बजे तक होना है। जिसके बाद 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे से हवन व भंडारा का कार्यक्रम संपन्न होगा। श्रीराम कथा के अध्यक्ष कथा आयोजक अजीत तिवारी, संयोजक हेमंत मिश्रा, व्यवस्था प्रमुख प्रशांत श्रीवास्तव, सह संयोजक सन्नी शरण, संरक्षक श्रवण कुमार, संरक्षक नरसिंह त्रिपाठी, संरक्षक संजय गौड़ विधायक ओबरा, संरक्षक भूपेश चौबे विधायक सोनभद्र, संरक्षक राम सकल राज्यसभा सांसद मुख्य रूप से सम्मिलित है। आगामी 15 नवंबर को होने वाले संगीतमय रामकथा के आयोजन को लेकर लगातार कथा स्थल पर बैठक कर व्यवस्था कार्य को प्रगति पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें