फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसुलेटर फटने से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से इलाके के दो दर्जन से अधिक कस्बों व गांवों में अंधेरा पसर गया। जानकारी के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। उम्मीद तजाई गई की कोई दूसरी खराबी नहीं आई तो रात में आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

कोटा स्थित स्टेशन को बिजली की आपूर्ति बांसी के 33 केवीए स्टेशन से होती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर बाद आई आंधी व पानी के बीच 33 केवीए मुख्य लाइन का इंसुलेटर फट कर नीचे गिर गया। यह घटना एनसीएल बीना क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर हुई। इसी के बाद क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। पेट्रोलिंग के बाद जानकारी हुई तो यूपीपीसीएल के संविदा कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। अनापूर्ति के चलते मुख्य व्यवसायिक व रहवासी क्षेत्र आंबेडकर नगर, बस स्टैंड, चिल्काटांड मार्केट, खडिय़ा बाजार, कोटा, परसवार चौबे, परसवार राजा, भैरवा, मिसरा, योगीचौरा, चंदुआर, घरसड़ी व कोहरौल सहित कई क्षेत्रों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा और कोरोना कफ्र्यू के चलते घरों में कैद लोग बिन बिजली बिलबिलाते रहे। यूपीपीसीएल के जेई राजीव वर्मा ने बताया कि इंसुलेटर बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द आपूर्ति बहाल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें