फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिया नदी जल संयंत्र से छह दिनों से ठप है पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। दुद्धी ब्लॉक के मलिया नदी पर स्थापित जल संयंत्र से पांच गांवों में छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोग परेशान हैं। पानी उठाने वाले मोटर पंप में खराबी के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। आपूर्ति न होने से हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लंबी कतार लग गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र में जल निगम द्वारा मलिया नदी से पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई होती है। इससे छह दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। जल संकट के दौर से जूझ रहे ग्रामीणों का जल निगम के अधिकारियों के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण श्रवण गुप्ता, प्रमोद कुमार, राजकिशोर, चंदन कुमार, कमलेश कनौजिया, रामनारायण, वीरेंद्र कनौजिया ने बताया कि महुली, पोलवा, पतरिहा, हीराचक व फुलवार गांव में पानी की आपूर्ति छह दिनों से ठप है। यह भी बताया कि गर्मी के दिनों में यह कह कर पानी आपूर्ति बंद कर दी जाती है कि नदी में पानी नहीं है। अब नदी में पानी होने के बाद भी महीने में दो चार बार आपूर्ति यह कह कर बंद कर दिया जाता है कि बिजली नहीं है तो कभी मोटर पंप में गड़बड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में हैंडपंप न होने से पीने के पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर लंबी लाइन लगा रहता है। वहीं जल निगम की जेई का फोन भी नहीं उठता। उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें