फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक 6.89 लाख लोग पटवट पेयजल परियोजना से होंगे लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हर घर जल परियोजना के तहत जिले में 14 ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना की आधार शिला रखेंगे। पेयजल परियोजना के तहत सबसे अधिक पटवध से सबसे अधिक 6 लाख 89 हजार 252 लोगों को पानी मिलेगा। पटवध से जुटे 661 राजस्व गांवों तक पाइप लाइन के जरिये जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 1389 राजस्व गांवों तक पाइप लाइन के जरिए जलापूर्ति के लिए 3212.18 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कमरवा में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर परियोजनाओं की आधारशिला रकेंगेे। इन परियोजनाओं में से सबसे अधिक 661 राजस्व गांवों के 6 लाख 89 हजार 252 लोगों को पटवध पेयजल पाइप परियोजना का लाभ मिलेगा। हर्रा ग्राम समूह पेयजल योजना से 44 राजस्व गांवों के 96 हजार 064, केवधा परियोजना से 13 राजस्व गांवों के 50 हजार 167, बेलाही से 233 गांवों के एक लाख 59 हजार 700 तथा गुरमुरा से 9 गांवों के 60 हजार 405 लोगों को पानी मिलेगो। इसके अलावा तेंदुआही परियोजना से 88 गांवों के 74 हजार 423, नगवां से 46 गांवों के 41 हजार 413, पनारी से 6 गांवों के 44 हजार 452 तथा कदरा से 6 गांवों के 11 हजार 282, नेवारी परियोजना से 12 गांवों के 27 हजार 617, परासी से 37 गांवों के दो लाख 08 हजार 564, अमवार से 65 गांवों के एक लाख 30 हजार 319, बीजपुर से 3 गांवों के 15 हजार 394 और झीलो परियोजना से 166 गांवों के तीन लाख 43 हजार 406 लोगों को पेयजल मिलेगा।
.......
इनसेट
139 ओवर हेड टैंकों से होगी जलापूूर्ति
सोनभद्र। जिले के 1389 गांवों के लोगों को जलापूर्ति के लिए 139 ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे। इसमें से सर्वाधिक 24 ओवरहेड टैंक परासी और सबसे कम दो-दोकदरा तथा नेवारी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के तहत बनाए जाएंगे। कुल चौदह ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजनाओं में हर्रा में 12, केवधा में 12, बेलाही में 9, गुरमुरा में 6, पटवध में 24, तेंदुआही में 10, नगवां में 7, पनारी में 6, कदरा में 2, नेवारी में 2, परासी में 24, अमवार में 5, बीजपुर में 3 और झीलो ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के तहत 17 ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें