रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में चल रहे विधायक खेल महाकुंभ के 25वें दिन लेदर बाॅल क्रिकेट मैच में डॉ. एचपी सिंह एकेडमी की टीम विजेता रही। शानदार खेल दिखाते हुए टीम ने सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क को 108 रनों के बड़े अंतर से हराया।
विमलेश पटेल, राजेश चौबे, विकास मिश्रा ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया। डॉ.एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 258 रनों का स्कोर खड़ा किया।
धनंजय त्रिपाठी ने 86, आकाश ने 62 व प्रदीप चौबे ने 37 रन की पारी खेली। चुर्क की तरह से खड़खड़ा, प्रतीक और रमेश ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क की टीम 20 ओवर के इस मुकाबले में 16.4 ओवर में, 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डॉ.एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ,फरहान 35 रन और योगेश 25 रन ही बना सके। डॉ.एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से पंकज ओझा ने 02 ओवर में 02 विकेट चटकाए। डॉ.एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी के धनंजय त्रिपाठी पूर्व नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ.एचपी सिंह, ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।