फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के बहने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

Sun, 10 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ‌पुल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सात दिन पूर्व अतिनक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के मड़पा गांव के समीप मांची-चरगड़ा के बीच नैनदह नदी मेें बना पुल बह गया। इससे यूपी और बिहार के दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल का मरम्मत कराने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पुल नहीं बनाया गया तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


पांच वर्ष पूर्व नैनदह नदी में पुल का निर्माण हुआ था। बीते रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से नदी उफना गई और पानी के तेज प्रवाह में पुल बह गया। उसी दिन से आवागमन बंद हो गया है। लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को सदर एसडीएम कैलाश सिंह स्थलीय निरीक्षण भी कर चुके हैं।

इस दौरान एसडीएम को ग्रामीणों ने बताया कि पुल से मड़पा, चरगड़ा समेत बिहार के दर्जनों गांवों के ग्रामीण खलियारी, मांची, रामगढ़ और राबट्र्सगंज आते-जाते हैं। लेकिन पुल के टूटने से आवागमन ठप हो गया है। एसडीएम ने ग्रामीणों को दो-तीन दिन में पुल की मरम्मत करवा कर आवागमन बहाल कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन शनिवार की शाम तक पुल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। जानजोखिम में डालकर ग्रामीण पैदल नदी को पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पुल नहीं बनाया गया तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें