फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, ससुर समेत कइयों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति, ससुर सहित दस नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार की रात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक विवाहिता सरिता के भाई सीताराम यादव की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोमखरी गांव निवासी सीताराम यादव ने तहरीर देकर बताया है कि उसने अपनी बहन सरिता का विवाह 13 मई 2018 को सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवखरी गांव निवासी गोकुल यादव के साथ किया था। उपहार स्वरूप गोकुल यादव व उनके परिवार वालों को एक लाख रुपये नकद, बाइक व अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं दिया था। विवाह के बाद सरिता विदा होकर पति के घर गई और पत्नी धर्म का निर्वहन करने लगी। किन्तु पति व उनके घर वाले दहेज के लोभी निकले और दो लाख की मांग करने लगे। उसने ससुराल पक्ष के लोगों से उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जता दी। बीते दो फरवरी को गोकुल यादव के भाई घमड़ी यादव ने मोबाइल से सूचना दिया कि सरिता की मृत्यु हो गई है। वह घटना स्थान पर गए तो देखा बहन सरिता के गले को हाथ से दबाकर मारने का निशान है। इंस्पेक्टर अंजनी राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बहनोई गोकुल यादव, उसके पिता मुन्ना यादव, विफनी देवी, बबलू यादव, धरमू यादव, गोरख यादव, रामू यादव, पप्पू यादव, डब्बू यादव, घमड़ी यादव, एवं अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें