फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: घर बैठे पीएम स्वनिधी योजना के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से सस्ते दर पर कर्ज मुहैया करवा कर कारोबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। अब घर बैठे पात्र व्यक्ति ऋण लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी तक जिले में योजना के तहत 1536 लोगों को लोन भी वितरित किया जा चुका है। जबकि एक हजार से अधिक को लोन देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को अधिकतम 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है, जिससे की उन्हें अपने ठप हुए कारोबार को फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी । इस स्कीम के तहत दिया जाने वाला ऋण आसान शर्तों के साथ दिया जाएगा, जिसके लिए किसी प्रकार की कोई गारंटी की जरूरत नहीं है। इस योजना तहत वो सभी लोग पात्र होंगे जो सड़क के किनारे ठेले या रेहड़ी लगा के अपना काम करते है, इसके अलावा छोटी.मोटी दुकान चलाने जैसे की फल.सब्जी की दूकान, लॉड्री वाले, नाई और पान की दुकान चलाने वाले या फिर इसी प्रकार की अन्य छोटी दूकान चलने वाले भी इस श्रेणी में शामिल हैं। ये सब इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकेंगे। शासन स्तर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 3422 लोगों को लोन देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि अभी तक नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाले 2943 लोगों ने आवेदन किया है, जिसके सापेक्ष अब तक 1536 लोगों को लोन वितरित किया जा चुका है। शेष लोगों को ऋण मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन लोन लेने के लिए आवेदन कर सकता है।
----------------------
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लोन आवेदन प्रक्रिया
सोनभद्र। पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। पीएम स्वनिधि पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। हालांकि अभी सरकार ने नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना से सस्ते दर पर कर्ज मुहैया कराने का निर्णय लिया है। रेहड़ी, ठेले, पटरी वाले और छोटे दुकानदारों को ही योजना का लाभ देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

--------------------
कोरोना वायरस के चलते रोजी-रोटी पर संकट
सोनभद्र। देश में फैले कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण रेहड़ी, ठेले, पटरी वाले और छोटे दुकानदारों को सबसे ज्यादा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे रेहड़ी, ठेले और छोटी-छोटी दुकाने लगा कर ये लोग अपना जीवन-यापन करते है। जो अब पूरी तरह खत्म हो चुका है, इन लोगों को फिर से पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के तहत पीएम स्वनिधी योजना की शुरुआत की है।
-------------------------
वर्जन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों के रेहड़ी, ठेले, पटरी वाले और छोटे-छोटे दुकानदारों को लोन मुहैया कराया जा रहा है। योजना के बारे में प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें