फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के खैराही गांव में जन चौपाल में मौजूद मंत्री रामकरन आर्य और अन्य।
विज्ञापन
 यूपी के आबकारी, खेल, युवा कल्याण, वाह्य सहायतित परियोजना व समग्र ग्राम विकास विभाग राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने रविवार को डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने चेतावनी दी कि लोहिया गांवों के विकास कार्य में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 उन्होंने निर्देश दिया कि वर्ष-2016-17 के डा. लोहिया ग्रामों को दिसंबर तक सभी योजनाओं से संतृप्त किया जाए। लोहिया आवासों पर पेंट कराकर लाभार्थी व योजना का नाम लिखा जाए। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट डॉ. लोहिया समग्र ग्राम योजना को मूर्त रूप दिया जाए। आर्य ने दुग्ध विकास, पशु पालन, सहकारिता, भूमि विकास एवं जल संसाधन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, नेडा, पर्यटन, शिक्षा,  चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्रामीण पेयजल व्यवस्था, लोहिया आवास व इंदिरा आवास, छात्रवृत्तियां, सड़क एवं पुल, सामान्य शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, नगर विकास, कौशल विकास, युवा कल्याण, पशु टीकाकरण, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के पेंशन, अनुसूचित जाति, जन जाति कल्याण, पिछड़े जाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, संपर्क मार्ग आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री ने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि वे लोहिया आवासों की सूची जनप्रतिनिधियों को ग्रामवार विवरण के साथ मुहैया कराएं। उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी कराए गए कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत अनिल कुमार यादव, विधायक सदर अविनाश कुशवाहा, सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद्र, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार सिंह यादव, सीएमओ डा. आरबी गौतम, डीडीओ सुनील श्रीवास्तव, डीएसओ सीमा सिंह, राम शंकर निराला, विजय यादव, हिदायतुल्ला खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें