ग्रामीणों को मारा-पीटा गया था। जिसके संबंध में पीड़ितों से पूछताछ के बाद लिखित तहरीर आदिवासियों के तरफ से हम लोगों के उपस्थिति में थाना प्रभारी मांची और सीओ को दिया गया। उन्होने कहा कि झूठे केस में फंसाए आदिवासियों को केस से बाहर निकालने को लेकर भी चर्चा हुई। बताते चलें कि पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश आदिवासी खरवार संघ के अध्यक्ष भी है।
ग्रामीणों से बातचीत करते राज्य मंत्री और पूर्व सांसद
- फोटो : अमर उजाला
राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि यहां आदिवासियों के साथ वन विभाग के लोग उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होने बताया कि जो आदिवासी वन विभाग को पैसा देता है, उसके साथ अच्छा व्यवहार होता है। जो पैसा नहीं देता उसके साथ गलत व्यवहार और अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे नगवां क्षेत्र में वन विभाग आदिवासियों का उत्पीड़न कर रहा है, मगर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वन मंत्री ने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिसा है। सभी को जरूर न्याय मिलेगा।
-