फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टहलने निकलीं महिलाओं पर कुत्तों ने किया हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव में मंगलवार को टहलने निकलीं दो महिलाओं पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जिला अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टर ने एक महिला को बीएचयू, वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वैनी गांव के मुन्ना जायसवाल की पत्नी पताई (45) मंगलवार को सुबह 5 बजे सड़क पर टहलने निकली थी। पेट्रोल टंकी के पास दो-तीन कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे वैनी सीएचसी में पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल और वहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। इसी दौरान गांव की एक अन्य महिला संगीता सिंह भी सुबह टहल रही थीं। इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने महिला को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें