फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सहकारी समितियों को 418 एमटी यूरिया और 455 एमटी डीएपी आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खरीफ अभियान के तहत किसानों को समय पर उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। डीएम के अनुमोदन के बाद जिले की 44 सहकारी समितियों को 418 मीट्रिक टन यूरिया और 46 समितियों को 455 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन किया गया है। साथ ही किसानों को तत्काल खाद वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को यूरिया 266.50 रुपये प्रति बैग, डीएपी और एपीएस 1350 रुपये प्रति बैग की दर से मिलेगा। खाद का वितरण केवल पास मशीन के माध्यम से किया जाएगा और किसानों को उनकी जोतबही के अनुसार ही खाद दी जाएगी। सहकारी समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण में पारदर्शिता रखें और सुनिश्चित करें कि किसी भी किसान को अधिक मूल्य न चुकाना पड़े। किसानों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति या केंद्र से संपर्क कर उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं।
-
कालाबाजारी हो तो यहां करें शिकायत
अगर किसी स्थान पर खाद की कालाबाजारी, ओवर रेटिंग या कृत्रिम अभाव की शिकायत हो तो किसान तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 9415444458, 9721052912, 9451637073 अथवा जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के नंबर 9452165778 पर शिकायत दर्ज कराएं। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें