फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो बच्चों समेत 10 लोगों को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। स्थानीय कस्बे और विभिन्न स्थलों पर मंगलवार को एक कुत्ते ने दो बच्चों समेत 10 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घोरावल सीएचसी में घायलों का इलाज कराया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुत्ते ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई लोगों को दौड़ाकर काटा। इसमें सतौहा निवासी प्रदीप (17), राजेंद्र प्रसाद (28), वार्ड नंबर पांच निवासी चंद्रभान पटेल (40), लालिमा (8), मंदहा निवासी राजन चतुर्वेदी (28) निवासी मंदहा घायल हो गए। उन्हें घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, बिसुंधरी निवासी अनीता (9), रवि (12), काजल (14), विनोद विश्वकर्मा (32) व तिलौली निवासी अशोक (40) को भी कुत्ते ने घायल कर दिया। उनका इलाज सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें