फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों ने एसडीएम को सौंपा तीन सूत्रीय मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/ अनपरा। एसडीएम दुद्धी प्रकाशचंद्र ने शनिवार को डोडहर गांव में एनटीपीसी रिहंद नगर के बंद गेट मामले का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान विस्थापित ग्रामीणों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में विस्थापितों ने मांग पत्र में एनटीपीसी रिहंद नगर के पुनर्वास दो के लिए निकलने वाले गेट को खोलने , राख लोड ट्रकों का संचालन ग्रामीण रास्तों से बंद कराने एवं क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन से वार्ता कर रास्ता निकालेंगे। दोपहर बाद एनटीपीसी प्रबंधन से हुई वार्ता के बाद पुनर्वास दो को निकलने वाले एनटीपीसी गेट में लगे छोटे गेट खोलने का निर्णय लिया गया। मुख्य द्वार में लगे छोटे गेट के खुल जाने से पैदल एवं साइकिल से आने-जाने वाले ग्रामीणों को राहत मिलेगी लेकिन चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों को घूम कर ही परियोजना परिसर एवं प्लांट में आना जाना पड़ेगा। पत्रक देने वालों में जिला जिला पंचायत सदस्य केदारनाथ यादव , ग्राम प्रधान भागीरथी , रामबरन, रामदयाल ,सुभाष गुप्ता , राजेश गुप्ता शामिल रहे। उधर, एनटीपीसी रिहंदनगर केएस मूर्ति ने कहा कि एनटीपीसी रिहंद नगर के डोडहर गेट में लगे छोटे गेट को कोरोना के चलते प्रतिबंधित शर्तों के साथ खोला जाएगा। गेट से आने जाने वालों को फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें