फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के आरोपी के खिलाफ सीबीआई को मिले पर्याप्त साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के मामले में सीबीआई टीम ने शुक्रवार को आरोपी एक युवक के घर छापा मारकर मोबाइल, लैपटॉप और कुछ कागजात कब्जे में लिया था। सीबीआई ने आरोपी को सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होने की हिदायत दी थी। पता चला है कि आरोपी अपने बचाव के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को अनपरा बाजार निवासी एक युवक के घर पर छापेमारी कर चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी से जुडे़ मामले में घंटों पूछताछ की थी। साथ ही आरोपी युवक का मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य कागजात को जब्त कर लिया था। दिल्ली सीबीआई के डिप्टी एसपी अमित कुमार की अगुवाई में टीम आई थी। टीम में एक डिप्टी एसपी, 3 इंस्पेक्टर और 2 सब इंस्पेक्टर शामिल थे। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के अनुसार पूरा मामला चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी से जुड़ा हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। उर्जांचल में सीबीआई की भनक से संबन्धितों में हड़कंप मचा है। सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक अपने बचाव के लिये हाथ-पांव मारना शुरू कर दिया है लेकिन सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत हाथ लगने की बात कही जा रही है। सीबीआई के अधिकारियों की माने तो इसमें और लोगों की भी संलिप्तता है जिनकी तलाश जारी है। अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सीबीआई गोपनीय ढंग से जांच करके लौट गई। इ मामले से पुलिस को दूर रखा गया। इस नाते उन्हें प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें