फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पौने दो करोड़ का डोडा पोस्त बरामद, डीसीएम के साथ दो अरेस्ट; रांची से बरेली ले जा रहे थे अफीम के अवशेष

Fri, 20 Jun 2025 10:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दाैरान बड़ी सफलता हासिल की है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में दो तस्करों को भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पकड़ा डोडा पोस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात 18 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त (अफीम का अवशेष) की खेप बरामद की है। इसे डीसीएम में रखकर रांची से बरेली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उनका संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम हिंदुआरी तिराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। तिराहे से करीब 100 मीटर आगे मिर्जापुर रोड पर एक डीसीएम को रोका गया। तलाशी में उस पर 18 क्विंटल 06 किलो 560 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की खेप मिली।

पुलिस ने मौके से बरेली के भबोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरंदपुर कुड्डा निवासी अकरम खान और भभोरा थाना क्षेत्र के क्यूना शादीपुर निवासी आरिफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह डीसीएम में डोडा पोस्त रांची से लादकर बरेली लेजा रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस को उनके एक अन्य साथी अनीश अंसारी की भी तलाश है। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ डोडा पोस्त की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ अस्सी लाख पैंसठ हजार रुपये है। इसका इस्तेमाल नशे का सामान बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें