फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डॉक्टर, सीएचओ और एलटी रहे गैरहाजिर, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन/कोन। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बुधवार को चोपन ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सीएचसी कोन का औचक निरीक्षण किया। खामियाें पर नाराजगी जताई। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन/मानदेय रोकते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ दोपहर 12:30 बजे जब चोपन ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे तो वहां मेन गेट पर ताला बंद मिला। उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ और एएनएम दोनों अनुपस्थित थीं। एएनएम की ड्यूटी अन्य उपकेंद्र पर लगी थी, जबकि सीएचओ बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गई। सीएमओ ने उसका मानदेय रोकने का आदेश दिया। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे सीएमओ सीएचसी कोन पहुंचे। अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह मौजूद थे, जबकि दंत चिकित्सक डॉ. अजय गौतम बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उनका भी मानदेय रोकने के साथ जवाब तलब किया।
निरीक्षण में लैब तकनीशियन अशोक कुमार की जांच प्रगति असंतोषजनक पाई गई, वहीं एलटी अभिषेक सिंह अनुपस्थित मिले। स्टोर में दवाओं का रखरखाव भी अव्यवस्थित पाया गया। सीएमओ ने फार्मासिस्ट अनिल कुमार को दवाओं के उचित रखरखाव का निर्देश दिया और अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें