फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिठाई की दुकानों और स्मार्ट बाजार से लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए बुधवार को एसडीएम विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम ने मिठाई के दुकानों और रिलायंस स्मार्ट बाजार से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सुभाष तिराहे पर भोगा सिंह मिष्ठान भंडार, चोपन रोड सिंह मिष्ठान भंडार, गैस गोदाम रोड पर जायसवाल मिष्ठान भंडार और ओबरा बैरियर के समीप स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार आदि स्थानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपलिंग की गई है। बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों कि बिक्री के रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सुंदर पटेल, एके वर्मा, सूर्य कुमार बिंद, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, लेखपाल अमित सिंह, विनय पाठक, पंचू राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें