फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के ये नए लक्षण हल्के में न लें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यदि आपके शरीर में सिरदर्द, लाल आंखे, बदन दर्द, डायरिया, कमजोरी, जैसे लक्षणों का दिखना शुरू हो गया है तो आपको सचेत होने की जरूरत है। घबराए नहीं बल्कि सही समय पर सही इलाज कराएं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि इस बार ये सीधे फेफड़ों तक पहुंच जा रहा है। लोगों को जब तक पता चलें कि वो कोविड-19 के शिकार हो गए हैं। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। इस बार लंग्स को डैमेज करने के बाद कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। यह लक्षण पहले वाले लक्षणों से काफी अलग है। इस बार दो से तीन दिन में ही मरीज की तबीयत बिगड़ जाती है। कोरोना का शिकार होते ही उन्हें सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार एक और बात सामने आई है कि लोगों में बुखार और खांसी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि आपके शरीर में इन लक्षणों का दिखना शुरू हो गया है तो आपको सचेत होने की जरूरत है। घबराए नहीं बल्कि सही समय पर सही इलाज कराएं।
उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना वायरस का लक्षण है सिर में लगातार दर्द होना। यह नॉर्मल सिरदर्द ही है लेकिन यह लंबे समय तक होता रहता है। यहां तक कि दवा खाने के बाद भी ज्यादा आराम नहीं मिलता है। कोरोना के नए स्ट्रेन का लक्षण लाल आंखें भी है। इसके साथ-साथ कई लोगों में आंखों में सूजन भी देखा गया है। पूरे बदन में दर्द होने के साथ-साथ ज्वाइंट़स में भी जबरदस्त पेन होता है। इस बार कोरोना होने पर लोगों में डायरिया की शिकायत देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें