ौप गांव के घसिया बस्ती में ग्रामीणो से जानकारी लेते डीएम चंद्र विजय सिंह।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र डीएम चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव आदि की जानकारी ली। कर्मचारियों को सभी पत्रावलियों का निस्तारण समय सीमा में कराने के निर्देश दिए। अनावश्यक रूप से किसी पत्रावली को रोकने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान एडीएम राकेश सिंह से कहा कि रिकार्ड रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाई जाए। स्थानीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित जो भी प्रस्ताव हों, नगर पालिका/नगर पंचायतों से प्राप्त कर, टेंडर आदि की प्रक्रिया निर्धारित समय के अंतर्गत कराएं। इस मौके पर एडीएम राकेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव आदि मौजूद रहे।
डीएम चंद्रविजय सिंह ने रौंप ग्राम पंचायत की घसिया बस्ती का औचक निरीक्षण किया। उपस्थित ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने विधवा, वृद्धा आदि पेंशन न मिलने व प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास की सुविधा न मिलने की जानकारी दी। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि पात्रों का सत्यापन कराते हुए उन्हें आवास व पेंशन आदि योजनाओं से लाभान्वित कराएं। उन्होंने ग्रामीण बस्तियों में रोस्टर के अनुसार पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। इसमें किसी भी स्तर की शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए जनपद में कंट्रोल रूम विकास भवन में स्थापित किया गया है। ग्राम पंचायत एवं शहरों में कोई भी ग्रामीण पेयजल समस्या के संबंध में उन नंबरों पर शिकायत दर्ज कर सकता है। जनपद स्तर पर इसके नोडल अधिकारी डीपीआरओ विशाल सिंह और एक्सईएन जलनिगम महेंद्र सिंह हैं।