फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, कहा : पहले सरकारी कर्मचारियों से कराएं यातायात नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट में समन्वय बैठक की। यहां उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ डीएम ने दिलाई। फिर डीएम और एसपी ने जिला स्तरीय जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। जिला सड़क सुरक्षा समिति जिले के दुर्घटना बाहुल्य सड़कों पर, सावधान संकेतक बोर्ड स्थापित करायें और यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जन जागरूकता के कार्यक्रम के साथ ही वाहनों की नियमित जांच करते रहें। डीएम ने कहा कि पहले सरकारी कार्मिकों से यातायात नियमों का पालन कराएं। दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन सीट बेल्ट के साथ हों। पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन को पेट्रोल न दें। चार पहिया वाहन के ड्राइवर सीट बेल्ट युक्त होने पर ही डीजल, पेट्रोल दें। स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइविंग लाइसेंस चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरूकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गड्ढामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। सड़क सुरक्षा संबंधी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाय। इस मौके पर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एआरटीओ एके मिश्रा, पीएस राय, एआरएम रोडवेज एके सिंह, टीएसआई बागीश विक्रम सिंह, डॉ. गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें