फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बैंकों से व्यापारियों के आवेदन निस्तारण में सुस्ती पर भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह ने जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक ली। उन्होंने जिले में अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के लिए व्यापारियों का सहयोग करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

आठवीं पास युवाओं को रोजगार के लिए ऋण मुहैया कराने वाली योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के लिए कहा। डीएम ने उपायुक्त उद्योग आरपी गौतम को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्रवाई पर अपनी पैनी नजर रखें, ताकि उन्हें कोई परेशानी न आए।
समीक्षा के दौरान बैंकों की ओर से उद्यमियों की पत्रावलियों के निस्तारण में शिथिलता प्राप्त हुई। इस पर डीएम ने जोनल मैनेजर और लीड बैंक मैनेजर को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जियोफिजिकल सर्वे खंड भूगर्भ जल विभाग की ओर से पत्रावलियों का समय से निस्तारण न करने पर सीनियर जियो फिजिस्ट स्वप्निल राय को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने बढ़ौली चौक पर प्राइवेट बसों की ओर से जाम लगाने की समस्या रखी। बैठक में एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें