फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने देखी छठ घाटों की तैयारी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में छठ घाट का निरीक्षण करते विधायक और डीएम व एसपी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने सोमवार को जिले के विभिन्न पूजा घाटों का निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए मातहतों को कड़े निर्देश दिए। हर घाट पर नाव, गोताखोर और सादे ड्रेस में पुलिस जवानों को तैनात करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम टीके शिबू और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने ओबरा सेक्टर-3 के छठ घाट का जायजा लिया। इसके बाद वे चोपन पहुंचे। सोन नदी के तट पर नगर पंचायत की ओर से कराए गए इंतजामों को सराहा। ईओ महेंद्र कुमार को महिलाओं के चेंजिंग रूममैट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन फरीदा बेगम, प्रतिनिधि उस्मान अली, एसडीएम जैनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सदर विधायक भूपेश चौबे के साथ डीएम-एसपी ने बढ़ौली गांव के मुख्य पोखरा पर छठ की तैयारियां देखीं। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों की टीम लगाकर अकड़हवा पोखरा की साफ-सफाई कराएं। सदर एसडीएम राजेश कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी,ईओ प्रदीप गिरि, ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें