फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। सभी बैरकों में जाकर तलाशी ली। वहां की सुविधाओं के बारे में बंदियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एक-एक बैरक को खंगाला। पुरुष व महिला बैरक में जाकर बंदियों से पूछताछ की। महिला बैरक में रह रही वृद्धा ने जेल में भोजन के साथ अनार का जूस और दूध मिलने की सराहना की। पुरुष बंदी गृह में भी बंदियों से मिलकर समस्याएं जानीं। भोजनालय, चिकत्सालय, सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई को बेहतर रखने के निर्देश दिए। बागवानी, फुलवारी के साथ ही जेल परिसर में लगे औषधीय गुणों वाले पौधों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, शशांक पटेल, डिप्टी जेलर गौरव कुमार, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें