फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मंडलायुक्त और डीआईजी ने मुख्यमंत्री के सभा स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर को नगर पंचायत चोपन स्थित रेलवे ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को मंडलायुक्त राकेश प्रकाश एवं डीआईजी आरपी सिंह ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त राकेश प्रकाश ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, जनसुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए।
कहा कि भीड़ प्रबंधन, पंडाल व्यवस्था, पीने के पानी और चिकित्सा सहायता जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर स्थिति में मानक के अनुरूप रहनी चाहिए। वहीं डीआईजी आरपी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

आईजी ने हेलीपैड की सुरक्षा, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान को भी समय से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, एएसपी अनिल सिंह, एसडीएम विवेक सिंह, भाजपा नेता राजा मिश्रा, नगर अध्यक्ष उस्मान अली, जुगैल जिपं सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, ईओ मधुसूदन जायसवाल, सुनील सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें