हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस के खिलाफ बयान देने पर सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला फूंका। तहसील चौराहे पर सभा कर अमानवीय टिप्पणी पर नाराजगी जताई।हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सोमवार को सदर तहसील चौराहे पर एकत्रित हुए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर अध्यक्ष अनुराग पांडेय ने कहा कि लालू के लालटेन की रोशनी में सरकार चलाने वाले नीतिश कुमार शक्ति भवन को गिराने की बात करते हैं। संघ मुक्त भारत का नीतिश कुमार का सपना अधूरा ही रहेगा। राहुल कुमार और अखिलेश पांडेय ने कहा कि संघ एक राष्ट्रहित में कार्य करने वाला स्वयं सेवा संगठन है, जो किसी नेता या राजनीतिक दल पर टिप्पणी नहीं करता है।
अंकित मिश्रा और पंकज कुमार ने कहा कि बिहार में लालू से डर-डर कर सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी को संभाले। कुछ लोगों को खुश करने में करोड़ों को नाराज न करें। कहा कि संघ पर किसी भी प्रकार की विवादित या अमर्यादित बयान को जागृत हिंदू समाज एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कतई सहन नहीं करेंगे। पुतला फूंकने वालों में सोनू केशरी, आकाश, किशन मोदनवाल, शिवा जायसवा, मोहन कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मंगला प्रसाद, प्रदीप आदि रहे।