फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मिले 15 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव पर काफी हद तक रोक लग गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 15 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले। रिस्पांस टीमे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर-घर जाकर मेडिकल कीट मुहैया करा दी है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जांच तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में राबट्र्सगंज नगर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीम ने यात्रियों की कोरोना जांच करने में जुटी रही। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिले में 440 लोग कोरोना संक्रमित है। सर्वाधिक मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। रिस्पांस टीमें लगातार मरीजों के संपर्क में है और जरूरत पडने पर दवाएं मुहैया करा रही है। उन्होंने लोगों से दो गज दूरी मास्क है, जरूरी नियमों का पालन करने की अपील की है। कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करके ही कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें